Skip to main content

Posts

Showing posts from March 25, 2019

गणेश विसर्जन का महत्व || अष्टावक्र महागीता || ओशो

गणेश  विसर्जन का महत्व    -  ओशो विधि का एक दिन विसर्जन कर देना है। तुमने देखा ,   हिंदू इस संबंध में बड़े कुशल हैं। गणेश जी बना लिए मिट्टी के ,   पूजा इत्यादि कर ली—जा कर समुद्र में समा आए। दुनिया का कोई धर्म इतना हिम्मतवर नहीं है। अगर मंदिर में मुर्ति रख ली तो फिर सिराने की बात ही नहीं उठती। फिर वे कहते हैं अब इसकी पूजा जारी रहेगी। हिंदुओं को हिम्मत देखते हो! पहले बना लेते हैं ,   मिट्टी के गणेश जी बना लिए। मिट्टी के बना कर उन्होंने भगवान का आरोपण कर लिया। नाच—कूद ,   गीत ,   प्रार्थना—पूजा सब हौ गई। फिर अब वह कहते हैं ,   अब चलो महाराज ,   अब हमें दूसरे काम भी करने हैं! अब आप समुद्र में विश्राम करो ,   फिर अगले साल उठा लेंगे। यह हिम्मत देखते हो ?   इसका अर्थ क्या होता है ?   इसका बड़ा सांकेतिक अर्थ है. अनुष्ठान का उपयोग कर लो और समुद्र में सिरा दो। विधि का उपयोग कर लो ,   फिर विधि से बंधे मत रह जाओ। जहां हर चीज आती है ,   जाती है ,   वहा भगवान को भी बना लो ,   मिटा दो। जो भगवान तुम्हारे साथ करता है वही तुम भगवान के साथ करो—यही सज्जन का धर्म है। वह तुम्हें बनाता ,