Skip to main content

क्या धन व्यर्थ है - ओशो



झरत दसहुं दिस मोती-(प्रवचन-19)

उन्नीसवां--प्रवचन


सुरति संभारिकै नेह लगाइकै

सारसूत्र:




तुम जरा अपने महात्माओं को देखो! तुमको समझा रहे हैं कि पैसा तो हाथ का मैल है, लेकिन नजर तुम्हारे पैसे पर ही लगी है; तुम्हारी जेब पर लगी हुई है। महात्मा को पैसा दो तो महात्मा तुम्हारा सम्मान करता है।
जैनों के एक बहुत बड़े मुनि हैं, कांजी स्वामी। एक बार भूल से, मैं रास्ते से गुजर रहा था, और उनका प्रवचन हो रहा था, जबलपुर में, तो मैं गाड़ी रोक कर थोड़ी देर सुना कि क्या कह रहे हैं महात्मा। और तो सब ठीक ही था, दो बातें बहुत अद्भभुत कर रहे थे वे। एक तो हर वाक्य के पीछे कहते थे; ‘समझ में आया? ’ जैसे कोई मूढ़ों की जमात बैठी हो। फिर मैंने कहा: है भी बात ठीक, मूढ़ों की जमात ही इनको सुन रही है! क्योंकि वे जो कह रहे थे, बिल्कुल कूड़ा-कचरा था, उसमें कुछ था ही नहीं और वे उसमें भी कहें: ‘समझ में आया? ’ एक था राजा, एक थी रानी, समझ में आया?तो मैं बहुत हैरान हुआ कि यह तो हद हो गई। इसमें समझने जैसी कोई बात ही नहीं है!
और दूसरी बात जो वे समझा रहे थे, वह यह कह रहे थे कि धन तो हाथ का मैल है, मगर बीच-बीच में सेठ चुन्नीलाल आगए, कि सेठ दुलीचंद आगए, कि सेठ कालूमल आगए, तो प्रवचन रोक दें, कि आइए चुन्नीलाल जी, बैठिए! फिर प्रवचन शुरू। आइए, धन्नालाल जी, बैठिए! फिर प्रवचन शुरू। मैंने उनके एक शिष्य से पूछा कि ये धन्नालाल, ये चुन्नीलाल ये फलाने-ढिकाने, इनका नाम ये बार-बार बीच में कैसे आ जाता है? उन्होंने कहा, ये लोग दान देते हैं। ये दानी लोग हैं।
धन जो है, वह हाथ का मैल है, और चुन्नीलाल ने हाथ का मैल दे दिया कांजी स्वामी को और कांजी स्वामी प्रवचन बीच में रोकते हैं: ‘बैठो, चुन्नीलाल!’
समझ में आया, यह भी वे नाम ले-ले कर पूछते हैं। ‘चुन्नीलाल, समझ में आया? ’ इससे चुन्नीलाल को बहुत आनंद आता है कि हजारों लोगों के बीच उनका नाम लिया गया, वे कुछ खास हैं। एक तो आगे बैठे हैं, फिर ‘चुन्नीलाल, समझ में आया? ’ चुन्नीलाल सिर हिलाते हैं कि हां, महाराज!
धन को गालियां दी जा रही हैं, धन को हाथ का मैल बताया जाता है..और दूसरी तरफ यह भी कहा जाता है कि धन मिलता है पिछले जन्मों के पुण्य-कर्मो से। यह बड़े मजे की बात है! पुण्य कर्म करो, मिले हाथ का मैल! जरा तुम सोचो भी तो, पुण्य कर्म का यह फल! हाथ का मैल! कुछ और दे देते। एक गुलाब का फूल ही दे देते। हाथ का मैल तो कम से कम न देते। और जिनको नहीं मिला है हाथ का मैल, उन्होंने पिछले जन्मों में पाप किए हैं। तो क्या गंवाया? ! अरे, पाप करके भी क्या गंवाया? ! सिर्प हाथ का मैल नहीं मिला। सो मिलने वाले को क्या मिल गया? अच्छा ही हुआ! जी भर कर पाप करो, हाथ का मैल कम रहेगा! पुण्य किया कि फंसे; हाथ का मैल मिलेगा।
यह तुम देखते हो विरोधाभास?
इस देश में सदियों से यह समझाया जा रहा है कि पुण्य कर्मो के फल से धन मिलता; और धन त्यागो, धन पाप है। यह कैसा तर्क है? पुण्य कर्मों के फल से धन मिलता है, और धन त्यागो तो पुण्य होता है। लोगों को बिल्कुल कोल्हू का बैल बना रखा है। उनको चक्कर दिए जा रहे हैं। और लोग चक्कर खा रहे हैं। और लोग सोचते भी नहीं कि यह क्या कहा जा रहा है।
तुम और तुम्हारे महात्माओं में कुछ भेद नहीं है। तुम्हारे महात्मा तुम्हें महात्मा इसीलिए लगते हैं, कि भेद नहीं है। अगर भेद हो तो तुम्हें महात्मा भी न लगें। तुम्हें उनका तर्क, उनकी भाषा रुचती है, पटती है, क्योंकि तुमसे मेल खाती है। और यह अहंकार बड़े जाल फैलाता है। इस लोक के जाल फैलाता है, परलोक के जाल फैलाता है। यह जाल फैलाने में बड़ा कुशल है। परलोक में भी तुम पक्का समझो कि महात्माओं में बड़ा संघर्ष होता होगा, मार-पीट होती होगी, कि कौन परमात्मा के पास बैठे, कौन सबसे पास बैठे; कौन उनका बायां हाथ, कौन उनका दायां हाथ? परमात्मा के पास कौन सबसे ज्यादा? इसमें जरूर छुरेबाजी हो जाती होगी महात्माओं में।
दो जैनमुनि, नग्न जैनमुनि पुलिस थाने में लाए गए..शिखरजी जैनों का क्षेत्र है, तीर्थक्षेत्र है, वहां..क्योंकि उन दोनों ने एक-दूसरे की पिटाई कर दी। गए थे जंगल, मलमूत्र विसर्जन करने, वहां झगड़ा हो गया। सब छोड़-छाड़ दिया है, कपड़े भी छोड़ दिए, मगर झगड़ा नहीं छूटा। अहंकार न छूटे तो झगड़ा कैसे छूटे! और झगड़ा किस बात पर हुआ, वह और हैरानी की बात है। वह तो गांव के लोगों ने पकड़ कर उन्हें थाने पहुंचा दिया, थाने में डांट-डपट बताई तो रहस्य खुला। पैसे के ऊपर झगड़ा हो गया। पैसे के ऊपर झगड़ा और जैनमुनि दिगंबर, जो कुछ रखता ही नहीं। सिर्प एक पिच्छी रखता है, जिससे वह जमीन को साफ करके बैठता है, ताकि कोई चींटी इत्यादि न मर जाए। मगर आदमी तो कुशल है, आदमी हर जगह रास्ता निकाल लेता है। पिच्छी में डंडा होता है, जिसमें ब्रुश लगा रहता है, बाल लगे रहते हैं जिससे कि वह साफ करता है; ऊन की पिच्छी होती है, उसके पीछे डंडा होता है। डंडे को पोला कर दिया था उन्होंने, और उसमें सौ-सौ के नोट! सो दोनों में बांटने पर झगड़ा हो गया।
जो बड़ा मुनि था, जो उम्र में बड़ा था और पहले दीक्षित हुआ था, वह ज्यादा चाहता था। स्वभावतः ज्यादा कष्ट उसने सहे, ज्यादा उपवास भी किए, अब हाथ का मैल भी उसको ज्यादा न मिले तो फिर फायदा ही क्या! तो हाथ का मैल थोड़ा ज्यादा चाहता था। मगर दूसरा कहता था कि मैं पोल खोल दूंगा। राज मुझे मालूम है। इसलिए भलाई इसी में हैं कि आधा-आधा बांट लो। इस पर बात बिगड़ गई और एक-दूसरे ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया..और कुछ तो था नहीं मारने को, वही पिच्छी के डंडे थे, तो उन्हीं से एक-दूसरे की पिटाई कर दी। गांव वाले उनको यह देख कर थाने ले आए।
जैनियों ने बड़ी कोशिश की कि यह बात ढंक जाए, छिप जाए, अखबारों तक न पहुंच जाए। मेरे पास जैन आए, उन्होंने कहा कि इस बात को छिपाना जरूरी है, क्योंकि इससे जैन-समाज का बड़ा अपमान होगा। मैंने कहा, तुम और गलत आदमी के पास आगए! अब तो छिपना मुश्किल ही है! उन्होंने कहा, क्यों? मैंने कहा कि मैं ही कहूंगा। अब तुम लाख करो उपाय, अखबार में छपे या न छपे, मगर यह घटना ऐसी मूल्यवान है कि मैं इसको छोड़ नहीं सकता।
है मूल्यवान। सब छोड़ कर आ गए, मगर अहंकार के जाल कैसे हैं? सब छोड़ दो फिर भी किसी नये जाल को बुन लेता है।
प्रैम सों प्रीति करू, नाम को हृदय धरू,
जोर जम काल सब दूर जाहीं।।
बड़ी अद्भभुत बात है..
प्रैम सों प्रीति करू, ...
और किसी चीज से प्रेम न करो, प्रेम से ही प्रेम करो, बस, तो तुम्हारा प्रेम परमात्मा तक पहुंच जाएगा। न धन से प्रेम करो, न पद से प्रेम करो; न स्वर्ग से प्रेम करो, न मोक्ष से प्रेम करो..क्योंकि स्वर्ग और मोक्ष का प्रेम भी अहंकार का जाल है, वह भी वासना है..प्रेम से ही प्रेम करो। गजब की बात कही गुलाल ने। प्रेम से ही प्रेम करो। तो फिर इसमें कुछ लक्ष्य न रहा, कोई आगे की आकांक्षा न रही। प्रेम में ही आनंदित होओ, प्रेम को ही सर्वस्व मानो, प्रेम के पार न कुछ पाने को है, न कोई स्वर्ग है, न कोई मोक्ष।
‘प्रैम सों प्रीति करू।’ इतने अदभुत वचन, लेकिन चूंकि बेचारे बेपढ़े-लिखे संतों ने कहे, कोई इनकी फिकर नहीं करता। इसीलिए मैंने इन पर बोलना तय किया। उपनिषदों पर बोलने वाले बहुत लोग हैं। गीता पर टीका पर टीकाएं होती चली जाती हैं। वेदों पर बड़े प्रवचन होते हैं। मगर कौन बोले गुलाल पर! किसको पड़ी! और ऐसे हीरों-जैसे वचन। तुम उपनिषद छान डालो तो ये वचन नहीं मिलेगा: प्रैम सों प्रीति करू। तुम वेद छान डालो, यह वचन नहीं मिलेगा। मात कर दिया वेदों को। गहरी से गहरी बात कह दी। इससे गहरी बात कही नहीं जा सकती। प्रेम से प्रेम करो। कोई और साध्य न हो, कोई और हेतु न हो। प्रेम ही साधन, प्रेम ही साध्य। प्रेम ही तुम्हारा आनंद हो। प्रेम के लिए प्रेम। प्रेम ही तुम्हारा अहोभाव हो।
प्रैम सों प्रीति करू, नाम को हृदय धरू,
और तभी तुम परमात्मा को अपने हृदय में बसा सकोगे।
जोर जम काल सब दूर जाहीं।।
और फिर तुम पर न तो मृत्यु का कोई बस रह जाएगा, न समय का कोई बस रह जाएगा। सब हट जाएंगे, अपने से हट जाएंगे। तुम प्रेम के अमृत को पी लो। तुम प्रेम के घूंट को पी लो। सब कट जाएंगी भ्रांतियां, सब कट जाएंगे जाल। क्यों? क्योंकि प्रेम चोट करता है अहंकार की जड़ पर। अगर तुम अहंकारी हो, तो प्रेम नहीं कर सकते। और अगर तुम प्रेमी हो तो अहंकार नहीं कर सकते। दोनों बातें साथ नहीं हो सकतीं। अगर दीया जला तो अंधेरा नहीं बच सकता। और अगर अंधेरा है तो दीया नहीं है। ऐसा ही समझो। जहां प्रेम जला, वहां अहंकार गया। और जहां अहंकार है, वहां प्रेम नहीं। अहंकार तो प्रेम के धोखे देता है। बड़ी होशियारी से धोखे देता है।
एक शाम मुल्ला नसरुद्दीन कब्रिस्तान से गुजर रहा था। उसने देखा कि एक खूबसूरत युवती श्वेत परिधान पहने एक ताजी कब्र को पंखा झल रही है। मुल्ला यह देख रोमांचित हो उठा और उसने कहा कि वाह रे खुदा, कौन कहता है कलयुग आगया! सतयुग है, अभी भी सतयुग है। ऐसे प्रेमी आज भी दुनिया में हैं। बेचारी कब्र को पंखा झल रही है। मुल्ला की आंखों से तो आनंद के आंसू बहने लगे। एक उसकी पत्नी है कि जिंदा मुल्ला की पिटाई करती है! और एक यह स्त्री है! कौन कहता है स्त्री नरक का द्वार है! कब्र को पंखा झल रही है, हद हो गई, प्रेम की भी हद हो गई। प्रेम और क्या ऊंचाइयां लेगा!
उसने जाकर महिला से कहा कि सुनिए, आपको देख कर मुझे महसूस होता है कि प्रेम अभी भी शेष है और दुनिया का अभी भी भविष्य है; अभी भी आशा छोड़ने का कोई कारण नहीं है। कितने ही मनुष्य गिर गए हों, लेकिन तुम जैसे थोड़े से व्यक्ति भी अगर हैं तो पर्याप्त है। तुम्हीं तो नमक हो पृथ्वी का। मगर क्या मैं पूछ सकता हूं कि आप कब्र पर पंखा क्यों झल रही हैं? अरे, जानेवाला तो जा चुका, अब कब्र को पंखा झलने से क्या होगा? युवती बोली कि बात यह है जनाब, कि कब्रिस्तान के बाहर मेरा प्रेमी मेरा इंतजार कर रहा है। और मेरे पति ने कहा था कि जब तक मेरी कब्र सूख न जाए, तुम किसी से विवाह मत करना, नहीं तो मुझे बहुत दुख होगा। अतः कब्र को जल्दी सुखाने के लिए पंखा झल रही हूं।
यहां ऐसा ही चल रहा है। प्रेम के नाम पर प्रेम के दिखावे हैं। प्रेम के नाम पर कुछ और है, जो शायद प्रेम से विपरीत ही हो। प्रेम के नाम पर अहंकार पोषित हो रहा है। प्रेम के नाम पर दूसरे की मालकियत की चेष्टा चल रही है। प्रेम के पीछे छिपी है ईष्र्या, जलन, द्वेष। प्रेम की आड़ में क्या-क्या नहीं हो रहा है! इस प्रेम की बात नहीं कर रहे हैं गुलाल। तुम्हारे प्रेम की बात नहीं कर रहे हैं। उस प्रेम की बात कर रहे हैं जिसकी तुम्हें अभी कोई खबर ही नहीं है। लेकिन जिसका बीज तुम्हारे भीतर है। अगर खबर हो जाए तो तुम्हारे भीतर भी प्रेम का वही फूल खिल सकता है: प्रेम के लिए प्रेम। कुछ और मांग नहीं। प्रेम देने में ही आनंद। तब प्रेम व्यक्तियों से बंधा नहीं रह जाता। तब प्रेम एक निर-वैयक्तिक भाव-दशा हो जाता है। तब प्रेम एक संबंध नहीं रह जाता, एक स्थिति बन जाता है। तब ऐसा नहीं कि तुम किसी से प्रेम करते हो, बस तुम प्रेम करते हो। ऐसा भी ठीक नहीं कि तुम प्रेम करते हो, ज्यादा ठीक होगा कहना कि तुम प्रेम हो। तो तुम जिसको छूते हो, वहीं प्रेम। तुम जिसे देखते हो, उस पर ही प्रेम की वर्षा। तुम एकांत में भी बैठो तो तुम्हारे चारों तरफ प्रेम की तरंगें उठती हैं। ऐसा प्रेम हो तो राम तुम्हारे हृदय में वास करे।
सुरति संभारिकै नेह लगाइकै,
बस, दो काम कर लो। सुरति को सम्हालो, स्मरण को सम्हालो, स्मरण करो कि मैं कौन हूं और प्रेम से भरो। बस, दो काम; बस, दो सीढ़ियां, दो कदम और यात्रा पूरी हो जाती है।
मैं सब दिन पाषाण नहीं था!
किसी शापवश हो निर्वासित,
लीन हुई चेतनता मेरी;
मन-मंदिर का दीप बुझ गया;
मेरी दुनिया हुई अंधेरी!
पर यह उजड़ा उपवन सब दिन बियाबान सुनसान नहीं था!
मैं सब दिन पाषाण नहीं था!
मेरे सूने नभ में शशि था,
थी ज्योत्स्ना जिसकी छवि-छाया;
जीवित रहती थी जिसको छू
मेरी चंद्रकांतमणि काया,

ठोकर खाते मलिन ठीकरे सा तब मैं निष्प्राण नहीं था!
मैं सब दिन पाषाण नहीं था!
था मेरा भी कोई, मैं भी
कभी किसी का था जीवन में;
बिछुड़ा भी पर भाग्य न बिगड़ा,
रही मधुर सुधि जब तक मन में;

पर क्या से क्या बन जाऊंगा, इसका कभी गुमान नहीं था!

मैं सब दिन पाषाण नहीं था!
मैं उपवन का ही प्रसून हूं,
किसी गले का हार बना था;
वह मेरी स्मिति थी, उसका भी
मैं हंसता संसार बना था;

मिले धूल में दलित कुसुम सा, मैं सब दिन म्रियमाण नहीं था!
मैं सब दिन पाषाण नहीं था!
मैं तृण सा निरुपाय नहीं था,
जल में डालो बह जाए जो;
और डाल दो ज्वाला में यदि,
क्षणिक धुआं बन उड़ जाए जो;
आज बन गया हूं जैसा कुछ, सब दिन इसी समान नहीं था!

मैं सब दिन पाषाण नहीं था!
मेरा नाम अरुणिमा सा ही
रहता था उसके अधरों पर,
झूम-झूम उठता था यौवन
मेरी पिक के मधुर स्वरों पर,
मुझमें प्राण बसे थे उसके, मेरा मृण्मय गान नहीं था!
मैं सब दिन पाषाण नहीं था!
स्मरण रखो, आज तो तुम पत्थर जैसे हो..हो गए हो पत्थर जैसे..न तो तुम्हारी यह नियति है, न यह तुम्हारा स्वभाव है। तुम ऐसे पैदा न हुए थे। तुम ऐसे होने के लिए पैदा न हुए थे। समाज ने तुम्हें पत्थर बना दिया है। क्योंकि समाज आदमी नहीं चाहता, पत्थर चाहता है। समाज के लिए पत्थर काम के हैं, आदमी नहीं। आदमी तो खतरनाक हो सकते हैं, पत्थर आज्ञाकारी होते हैं। आदमी बगावती हो सकते हैं, पत्थर बगावती नहीं होते। तुम्हारे हृदय को मार डाला गया है। तुम्हारी बुद्धि को खूब कूड़े-कचरे से भरा गया है। क्योंकि बुद्धि का उपयोग समाज के लिए है। क्लर्क बनाना है तुम्हें, स्टेशन मास्टर बनाना है तुम्हें, डिप्टी कलेक्टर बनाना है तुम्हें; तो तुम्हारी खोपड़ी को कचरे से भरना ही होगा। नहीं तो ये कचरा भरी फाइलें तुम कैसे सरकाते रहोगे? यह कूड़ा-करकट तुम कैसे जीवन भर ढोओगे?
ऐसे-ऐसे अदभुत लोग पड़े हैं कि दफ्तर में ही उनका मन नहीं भाता, दफ्तर में पूरा नहीं पड़ता, वे फाइलें लिए बगल में दबाए घर भी चले आते हैं। फाइलें ही उनका जीवन हैं। उनमें ही सब हीरे-माणिक-मोती। और उनका दिल बड़ा खुश होता है टेबल पर ढेर लगा कर बैठे रहते हैं दिन भर, चित्त उनका बड़ा प्रसन्न होता है जैसे ढेर बड़ा होता जाता है, जैसे उसकी संपदा बढ़ती जाती है, जितने ही वे फाइलों के ढेर के पीछे छिप जाते हैं, उतने ही महत्त्वपूर्ण आदमी हो जाते हैं। काम इतना है उनके ऊपर। खोपड़ी को कचरे से भरना ही होगा! लोगों से कचरा काम लेना है।
हृदय खतरनाक है समाज के लिए। क्योंकि जिसके पास हृदय है, उसे दिखाई पड़ेगा कि क्या कचरा है, क्या सार है, क्या असार है। और जिसके पास हृदय है, तुम उससे हिंसा न करवा सकोगे, तुम उससे गोली न चलवा सकोगे, तुम उससे तलवार न उठवा सकोगे, तुम उससे हिरोशिमा पर एटम बम न गिरवा सकोगे। जिसके पास हृदय है, वह कहेगा, मुझे चाहे सूली पर चढ़ा दो, लेकिन एक लाख लोगों के ऊपर मैं बम गिरा कर उनको राख कर दूं, यह मुझसे न होगा।
जिस आदमी ने हिरोशिमा पर बम गिराया, बम गिरा कर रात भर आनंद से सोया। सुबह जब उससे पूछा गया, क्या तुम रात सो सके? तो उसने कहा, आनंद से सोया। अपना कर्तव्य पूरा किया, उसके बाद आनंद से सोया ही जाता है। वह कर्तव्य था! एक लाख आदमी जल कर राख हो गए, वह कर्तव्य पूरा करके आगया! और कर्तव्य पूरा हो गया, रात आनंद से सोया। आकर भोजन किया उसने। एक लाख आदमियों को मार कर भोजन करना किसके लिए संभव है? जिसके पास हृदय न हो, पाषाण हो।
और यह हालत उसकी ही न थी, जिस अमरीकी प्रेसीडेंट की आज्ञा से...ट208 मैन की आज्ञा से यह बम गिराया गया था। ट्रूमैन का अर्थ होता है: सच्चा आदमी। हद्द हो गई! ट208 मैन और सच्चा आदमी! इससे ज्यादा झूठा आदमी मिलना मुश्किल है। इसलिए मैं उनका नाम रखता हूं: प्रेसीडेंट अन-ट208 मैन। इन्होंने एटम बम गिरवाने की आज्ञा दी। और जब इनसे पूछा गया कि आपको कोई दुख, पश्चात्ताप? उन्होंने कहा: क्या दुख, क्या पश्चात्ताप? युद्ध समाप्त हो गया। नहीं तो युद्ध समाप्त ही नहीं होता।
और यह बात झूठ है। सच्चाई यह है कि युद्ध समाप्त होने ही वाला था। युद्ध इतने जल्दी समाप्त होने के करीब था, दो-चार दिन के भीतर, कि ट208 मैन को लगा कि प्रयोग कर ही लेना चाहिए, नहीं तो एटम बम का प्रयोग करने का अवसर नहीं आएगा। शोध से जो पता चला है, वह यह कि युद्ध इतनी जल्दी समाप्त हुआ जा रहा था..जर्मनी हार रहा था, रूसी फौजें बर्लिन में पहुंच गई थीं, जापान घुटने टेक रहा था..एटम बम गिराने की कोई भी आवश्यकता न थी। और अगर दो-चार दिन ज्यादा भी चल जाता युद्ध, तो इतने दिन चला था और दो-चार दिन। एटम बम गिराने की कोई जरूरत न थी। लेकिन यह खतरा पकड़ा मन में कि फिर एटम बम का प्रयोग ही न हो सकेगा, हम जान ही न सकेंगे इसकी औकात, इसकी शक्ति कितनी है। एटम बम बिल्कुल ही गैर-जरूरी था। लेकिन उसको गिराने का निर्णय लिया ट208 मैन ने। और प्रसन्नता से। कोई पश्चात्ताप नहीं। तुम एक आदमी को मार दो तो पश्चात्ताप होता है। तुम एक चींटी को कुचल दो तो भी पश्चात्ताप होता है।

Comments

ओशो देशना (अविरल,अविस्मरणीय और आनंददायी)

Shiv sutra शिव सूत्र (ओशो) PDF

शिव—सूत्र—(ओशो) (समाधि साधपा शिवर, श्री ओशो आश्रम, पूना। दिनांक 11 से 20 सितंबर, 1974 तक ओशो द्वारा दिए गए दस अमृत—प्रवचनो का संकलन। Download Shiv Sutra (शिव सूत्र) PDF अनुक्रम         #1: जीवन-सत्य की खोज की दिशा         #2: जीवन-जागृति के साधना-सूत्र         #3: योग के सूत्र : विस्मय, वितर्क, विवेक         #4: चित्त के अतिक्रमण के उपाय         #5: संसार के सम्मोहन, और सत्य का आलोक         #6: दृष्टि ही सृष्टि ‍है         #7: ध्यान अर्थात चिदात्म सरोवर में स्नान         #8: जिन जागा तिन मानिक पाइया         #9: साधो, सहज समाधि भली!         #10: साक्षित्व ही शिवत्व है   Description Reviews

ध्यान सूत्र। (Dhyan sutra -ओशो Pdf file

ध्यान सूत्र। (Dhyan sutra)                                 -ओशो DHYAAN SUTRA 〰〰 🎙HINDI 📆1965 💿9 DISCOURSES अनुक्रमणिका : प्रवचन 1 - प्यास और संकल्प    3 प्रवचन 2 - शरीर-शुद्धि के अंतरंग सूत्र    18 प्रवचन 3 - चित्त-शक्तियों का रूपांतरण    42 प्रवचन 4 - विचार-शुद्धि के सूत्र    62 प्रवचन 5 - भाव-शुद्धि की कीमिया    77 प्रवचन 6 - सम्यक रूपांतरण के सूत्र    96 प्रवचन 7 - शुद्धि और शून्यता से समाधि फलित    119 प्रवचन 8 - समाधि है द्वार    133 प्रवचन 9 - आमंत्रण--एक कदम चलने का  👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻 Download Dhyan Sutra (ध्यान सूत्र) PDF

जीवन की खोज – Jeevan Ki खोज pdf osho

जीवन की खोज – Jeevan Ki Khoj अनुक्रम       #1: प्यास       #2:  मार्ग       #3: द्वार       #4: प्रवेश Download Jeevan Ki Khoj (जीवन की खोज) "Osho" PDF जीवन क्या है? उस जीवन के प्रति प्यास तभी पैदा हो सकती है, जब हमें यह स्पष्ट बोध हो जाए, हमारी चेतना इस बात को ग्रहण कर ले कि जिसे हम जीवन जान रहे हैं, वह जीवन नहीं है। जीवन को जीवन मान कर कोई व्यक्ति वास्तविक जीवन की तरफ कैसे जाएगा? जीवन जब मृत्यु की भांति दिखाई पड़ता है, तो अचानक हमारे भीतर कोई प्यास, जो जन्म-जन्म से सोई हुई है, जाग कर खड़ी हो जाती है। हम दूसरे आदमी हो जाते हैं। आप वही हैं, जो आपकी प्यास है। अगर आपकी प्यास धन के लिए है, मकान के लिए है, अगर आपकी प्यास पद के लिए है, तो आप वही हैं, उसी कोटि के व्यक्ति हैं। अगर आपकी प्यास जीवन के लिए है, तो आप दूसरे व्यक्ति हो जाएंगे। आपका पुनर्जन्म हो जाएगा। ओशो

होश की साधना - ओशो || मुल्ला नसीरुद्दीन पर ओशो || Osho Jokes in Hindi

होश की साधना - ओशो   एक सुंदर अध्यापिका की आवारगी की चर्चा जब स्कूल में बहुत होने लगी तो स्कूल की मैनेजिंग कमेटी ने दो सदस्यों को जांच-पड़ताल का काम सौंपा। ये दोनों सदस्य उस अध्यापिका के घर पहुंचे। सर्दी अधिक थी, इसलिए एक सदस्य बाहर लान में ही धूप सेंकने के लिए खड़ा हो गया और दूसरे सदस्य से उसने कहा कि वह खुद ही अंदर जाकर पूछताछ कर ले। एक घंटे के बाद वह सज्जन बाहर आए और उन्होंने पहले सदस्य को बताया कि अध्यापिका पर लगाए गए सारे आरोप बिल्कुल निराधार हैं। वह तो बहुत ही शरीफ और सच्चरित्र महिला है। इस पर पहला सदस्य बोला, "ठीक है, तो फिर हमें चलना चाहिए। मगर यह क्या? तुमने केवल अंडरवीयर ही क्यों पहन रखी है? जाओ, अंदर जाकर फुलपेंट तो पहन लो।" यहां होश किसको? मुल्ला नसरुद्दीन एक रात लौटा। जब उसने अपना चूड़ीदार पाजामा निकाला तो पत्नी बड़ी हैरान हुई; अंडरवीयर नदारद!! तो उसने पूछा, "नसरुद्दीन अंडरवीयर कहां गया?" नसरुद्दीन ने कहा कि अरे! जरूर किसी ने चुरा लिया!! अब एक तो चूड़ीदार पाजामा! उसमें से अंडरवीयर चोरी चला जाए और पता भी नहीं चला!! चूड़ीदार पाजामा नेतागण पहनते ...

कृष्ण स्मृति-ओशो Pdf

     कृष्ण स्मृति             -ओशो। (ओशो द्वारा कृष्ण के बहु-आयामी व्यक्तित्व पर दी गई 21 र्वात्ताओं एवं नव-संन्यास पर दिए गए एक विशेष प्रवचन का अप्रतिम संकलन। यही वह प्रवचनमाला है जिसके दौरान ओशो के साक्षित्व में संन्यास ने नए शिखरों को छूने के लिए उत्प्रेरणाली और "नव संन्यास अंतर्राष्ट्रीय' की संन्यास-दीक्षा का सूत्रपात हुआ।) File name :- कृष्ण स्मृति  Language :- Hindi Size:- 6mb 504 pages  Download Pdf file here अनुक्रमणिका : प्रवचन 1 - हंसते व जीवंत धर्म के प्रतीक कृष्ण    2 प्रवचन 2 - इहलौकिक जीवन के समग्र स्वीकार के प्रतीक कृष्ण    22 प्रवचन 3 - सहज शून्यता के प्रतीक कृष्ण    53 प्रवचन 4 - स्वधर्म-निष्ठा के आत्यंतिक प्रतीक कृष्ण    72 प्रवचन 5 - "अकारण'’ के आत्यंतिक प्रतीक कृष्ण    96 प्रवचन 6 - जीवन के बृहत् जोड़ के प्रतीक कृष्ण    110 प्रवचन 7 - जीवन में महोत्सव के प्रतीक कृष्ण    141 प...

ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है - ओशो

हंसा तो मोती चूने--(लाल नाथ)-प्रवचन-10 अवल गरीबी अंग बसै—दसवां प्रवचन  दसवा प्रवचन ; दिनाक 20 मई ,  1979 ; श्री रजनीश आश्रम ,  पूना यह महलों ,  यह तख्तों ,  यह ताजों की दुनिया यह इन्सां के दुश्मन समाजों की दुनिया  यह दौलत के भूखे रिवाजों की दुनिया  यह दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है! हर एक जिस्म घायल ,  हर इक रूह प्यासी निगाहों में उलझन ,  दिलों में उदासी यह दुनिया है या आलमे-बदहवासी यह दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है! यहां इक खिलौना है इन्सां की हस्ती यह बस्ती है मुर्दा -परस्तों की बस्ती यहां पर तो जीवन से है मौत सस्ती यह दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है! जवानी भटकती है बदकार बनकर जवा जिस्म सजते हैं बाजार बनकर यहां प्यार होता है व्योपार बनकर यह दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है! यह दुनिया जहां आदमी कुछ नहीं है वफा कुछ नहीं ,  दोस्ती कुछ नहीं है जहां प्यार की कद्र ही कुछ नहीं है यह दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है! जला दो उसे फूंक डालो यह दुनिया मेरे सामने से हटा लो...

गौतम बुद्ध की देशना - ओशो || Osho Talks on Buddha

गौतम बुद्ध से किसी ने पूछा एक सुबह, एक भिक्षु ने, एक खोजी ने, एक सत्यार्थी ने मैं क्या करूं? और बुद्ध ने जो उत्तर दिया, बहुत आकस्मिक था, अनपेक्षित था। बुद्ध ने कहा "चरैवेति, चरैवेति"! चलते रहो, चलते रहो! रुको मत, पीछे लौट कर देखो मत। आगे की चिंता न लो। प्रतिपल बढ़े चलो। क्योंकि गति जीवन है। गत्यात्मकता जीवन है। और जैसे दौड़ती हुई पर्वतों से नदी की धार एक न एक दिन चलते-चलते सागर पहुंच जाती है, ऐसे ही तुम भी चलते रहे तो परमात्मा तक निश्चित पहुंच जाओगे। न तो नदी के पास नक्शा होता, न मार्गदर्शक होते, न पंडित-पुरोहित होते, न पूजा-पाठ, न यज्ञ-हवन, फिर भी पहुंच जाती है सागर। कितना ही भटके, कितने ही चक्कर खाए पर्वतों में, लेकिन पहुंच जाती है सागर। कौन पहुंचा देता है उसे सागर? उसकी अदम्य गति! चरैवेति, चरैवेति। फिक्र नहीं लेती, सोच-विचार नहीं करती कितना भटकाव हो गया, कितना समय बीत गया, कितना और समय लगेगा, ऐसा अधैर्य नहीं पालती। मदमाती, मस्त, प्रतिपल आनंदमग्न। इससे बोझिल भी नहीं होती कि सागर अभी तक क्यों नहीं मिला? इसका संताप भी उसकी छाती पर भारी नहीं हो पाता। मिलेगा ही, ऐसी को...

शिवलिंग का रहस्य - ओशो

शिवलिंग का रहस्य - ओशो पुराण में कथा यह है कि विष्णु और ब्रह्मा में किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कोई हल का रास्ता न दिखायी पड़ा, तो उन्होंने कहा कि हम चलें और शिवजी से पूछ लें, उनको निर्णायक बना दें। वे जो कहेंगे हम मान लेंगे। तो दोनों गए। इतने गुस्से में थे, विवाद इतना तेज था कि द्वार पर दस्तक भी न दी, सीधे अंदर चले गए। शिव पार्वती को प्रेम कर रहे हैं। वे अपने प्रेम में इतने मस्त हैं कि कौन आया कौन गया, इसकी उन्हें फिक्र ही नहीं है। ब्रह्मा-विष्णु थोड़ी देर खड़े रहे, घड़ी-आधा-घड़ी, घड़ी पर घड़ी बीतने लगी और उनके प्रेम में लवलीनता जारी है। वे एक-दूसरे में डूबे हैं। भूल ही गए अपना विवाद ब्रह्मा और विष्णु और दोनों ने यह शिवजी के ऊपर दोषारोपण किया कि हम खड़े हैं, हमारा अपमान हो रहा है और शिव ने हमारी तरफ चेहरा भी करके नहीं देखा। तो हम यह अभिशाप देते हैं कि तुम सदा ही जननेंद्रियों के प्रतीक-रूप में ही जाने जाओगे। इसलिए शिवलिंग बना। तुम्हारी प्रतिमा कोई नहीं बनाएगा। तुम जननेंद्रिय के ही रूप में ही बनाए जाओगे। वही तुम्हारा प्रतीक होगा। यही हमारा अभिशाप है, ताकि यह बात सद...

मुक्ति का सूत्र - ओशो

एस धम्‍मो सनंतनो--(प्रवचन--10) देखा तो हर मुकाम तेरी  रहगुजर  में है—(प्रवचन—दसवां) पहला प्रश्न: भगवान ,  एक ही आरजू है कि इस खोपड़ी  से कैसे मुक्ति हो जाए ?  आपकी शरण आया हूं। एक युवक भिक्षु  नागार्जुन  के पास आया और उसने कहा कि मुझे मुक्त होना है। और उसने कहा कि जीवन लगा देने की मेरी तैयारी है। मैं मरने को तैयार हूं ,  लेकिन मुक्ति मुझे चाहिए। कोई भी कीमत हो ,  चुकाने  को राजी हूं। अपनी तरफ से तो वह बड़ी समझदारी की बातें कह रहा था। चिन्मय ने भी यही पूछा है आगे प्रश्न में: सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है उसने भी यही कहा होगा  नागार्जुन  को कि मरने की तैयारी है ;  अब तुम्हारे हाथ में सब बात है। मुझसे न कह  सकोगे  कि मैंने कुछ कमी की प्रयास में। मैं सब करने को तैयार हूं। अपनी तरफ से वह ईमानदार था। उसकी ईमानदारी पर शक भी क्या करें! मरने को तैयार था--और क्या आदमी से मांग सकते हो ?  लेकिन ईमानदारी कितनी ही हो ,  भ्...

जीवन का गणित - ओशो

एक स्कूल में पूछ रहा है शिक्षक बच्चों से कि समझ लो तुम्हारे बाड़े में दस भेड़ें बंद हैं,उनमें से एक बाड़े की छलांग लगा कर निकल गई तो भीतर कितनी बचेंगी? एक लड़का जोर—जोर से हाथ हिलाने लगा, जो कभी हाथ नहीं हिलाता था! शिक्षक चकित हुआ, उसने कहा कि बोलो—बोलो, तुम तो कभी हाथ नहीं हिलाते! उसने कहा कि आप प्रश्न ही ऐसे पूछते थे, जिनका मुझे कोई अनुभव नहीं। इसका मुझे अनुभव है। एक भी भेड़ नहीं बचेगी। शिक्षक ने कहा. तेरे को जरा भी अकल है कि नहीं? दस भेड़ें बंद हैं मैंने कहा, एक छलांग लगा कर निकल गई, तो भीतर एक भी नहीं बचेगी? उस बच्चे ने कहा : आपको गणित का अनुभव होगा, मुझे भेड़ों का अनुभव है। मेरे घर में भेड़ें हैं। इसीलिए तो मैं इतने जोर से हाथ हिला रहा हूं कि इसका जवाब कोई दूसरा नहीं दे सके गा। और गणित के हिसाब से जो सही है वह कोई जिंदगी के हिसाब से सही हो, यह जरूरी थोड़े ही है। जब एक भेड़ निकल जाएगी तो बाकी नौ भेड़ भी उसके पीछे निकल जाएंगी। भेड़ें तो पीछे चलती हैं एक—दूसरे के। भेड़ों में कोई व्यक्तित्व नहीं होता। तो जिस व्यक्ति ने नहीं कहना नहीं सीखा वह भीड़ का हिस्सा रह जाएगा, वह भेड़ रह जाएगा।...